फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 27 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी ने शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी सत्य प्रकाश ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि गांव का रहने वाला 25 वर्षीय आरोपी उसके साथ शादी करने का झांसा देकर लगातार चार वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। वह तीन बार गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया था। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज हुआ। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया और खुद को बेकसूर बताया। विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कन्दीदिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें