संतकबीरनगर। न्यायालय प्रभारी विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने अफीम की खेती करने के आरोपी अब्दुल रहीम की जमानत अर्जी सुनवाई के उपरांत निरस्त कर दी।
महुली पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले ग्राम बसिया जोत के अब्दुल रहीम को 23 मार्च को पकड़ा गया था। उसके पास से 8 किलो 750 ग्राम अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी प्रस्तुत की और कहा कि पुलिस ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया है। प्रभारी विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने पक्षों की बहस सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी अब्दुल रहीम निवासी ग्राम बसिया जोत थाना महुली की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद निरस्त कर दी।