फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 06 Jul 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सत्र व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार की कोर्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी बनाए गए राज किशोर उर्फ चिराग की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन

थाना धनघटा में पीड़िता के पिता ने तहरीर दिया कि 26 मार्च को 14 वर्षीय लड़की को राजकिशोर रात आठ बजे जबरदस्ती ले जाकर गलत काम किया है। आरोपी पर केस दर्ज हुआ। आरोपी ने कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया और कहा कि वह बेगुनाह बेकसूर है। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने जमानत का विरोध कर जमानत खारिज करने की याचना की।
अपर सत्र व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार की कोर्ट ने सुनवाई के बाद थाना धनघटा अंतर्गत आरोपी राज किशोर उर्फ चिराग की जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें