फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : एचआर पीजी कॉलेज विजेता

Fri, 25 Oct 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रतनसेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसी में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष, महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। महिला सिंगल और डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला सिंगल के फाइनल मुकाबले में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद की गरिमा चौधरी ने जीत दर्ज की। रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी की खिलाड़ी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। महिला डबल के फाइनल मुकाबले में एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद की गरिमा चौधरी एवं दीपांजलि चौरसिया ने जीत दर्ज की। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की खिलाड़ी दूसरे और रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी की खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुंवर अधिराज सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टीम ने महाविद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियो का शिक्षकों ने स्वागत किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रताप विजय कुमार, क्रीड़ा परिषद के सह सचिव डॉ. विजय मिश्र, सदस्य डॉ. अमित मिश्र आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को वार्षिक खेल कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों और छात्राें ने बधाई दी है।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें