रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड में प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच दो पारियों में खेला गया। इसमें बछईपुर और गागरगाड की टीमों ने जीत हासिल कीं।
प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मैच बछईपुर और माझा चहोड़ा के बीच खेला गया। माझा चहोड़ा के कप्तान ने टॉस जीतकर बछईपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बछईपुर की टीम के सलामी बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के सहारे बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 138 रनों का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने रखा। उसके बाद माझा चहोड़ा की टीम बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर पांच गेंद में 87 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस प्रकार बछईपुर की टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज सोनू ने 71 रनों की बेजोड़ पारी खेलने के साथ ही तीन विकेट लेकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। इसके बाद नकहा और गागरगाड के बीच मैच खेला गया। नकहा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर चार गेंद में 67 रन बनाकर गागरगाड को खेलने का मौका दिया। गागरगाड के सनोज की नाबाद पारी की बदौलत छह ओवर में ही मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया। इस मौके पर हीरा निषाद, रमाकांत चौधरी, रामप्रीत यादव, सुमित तिवारी, विरेंद्र यादव, बलजीत, श्रीकांत, विकास शर्मा, दीनदयाल, रीतेश, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, इंद्रजीत, सुरजीत आदि मौजूद रहे।