फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छुआछूत मिटाने के लिए बाबा साहब ने पूरा जीवन लगा दिया

विज्ञापन
आंबेडकर जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अगुवाई में मनाई गई। कांग्रेसियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने कानून का हथियार इस देश की जनता को दिया, जो पूरे भारत को समान अधिकार और एक सूत्र में बांधने का काम करता है। बाबा साहब सामाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। शिक्षा की समानता, छुआछूत और गरीब तबके को ऊपर उठाने के लिए पूरा जीवन लगा दिया। आज दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार लगातार संविधान पर चोट कर रही है।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य रूप से सुनील कुमार पांडेय, फैजान खान, चंद्रमणि त्रिपाठी, राजीव गोंड, अंबिका पांडेय, दयाशंकर चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें