फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कूड़े के विवाद को लेकर बाबा-नाती को मारी गोली, घायल

Wed, 22 May 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर कस्बे में मंगलवार को दिन में दरवाजे पर कूडा फेंकने के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने पड़ोसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। इसमे बाबा के बाएं पैर और नाती के कमर के पास गोली लगी। परिजन तत्काल पहले नाथनगर और वहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। तहरीर मिलने पर महुली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुखलिसपुर कस्बा निवासी उमाशंकर पुत्र छोटे लाल ने महुली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। पूरब दिशा से चल रही हवा के कारण धूल उड़कर शिव प्रकाश अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय सजन लाल की घर की तरफ चला गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर शिव प्रकाश और उनके लड़के कृष्ण चंद्र, कौशल व कैलाश उनके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। इसी दौरान उनका भतीजा धीरज पहुंच गया। भतीजे को देखते ही शिव प्रकाश, कैलाश कहे कि इसे दौड़ाकर गोली मार दो, जो होगा वह देख लेंगे। इतने में ही कृष्ण चंद और कौशल पुत्र शिव प्रकाश ने अपने कमर में रखे अवैध असलहा निकाल कर उनके पिता छोटेलाल व भतीजे धीरज के उपर फायर कर दिया। एक गोली पिता छोटे लाल के पैर में तथा भतीजे के कमर के नीचे दो गोली लगी। दोनों लोग जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां पर दो खोखा और दो कारतूस मिला। पुलिस की माने तो दो आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उमाशंकर की तहरीर पर शिव प्रकाश, कृष्ण चंद्र, कौशल व कैलाश के खिलाफ प्राणघातक हमला करने, गाली व धमकी देने के मामले में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें