महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में मंगलवार को दिन में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में बाबा और नाती जख्मी हो गए। मामूली विवाद में अवैध असलहे से हुई फायरिंग में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दोनों का इलाज चिकित्सकों ने शुरू कर दिया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान धीरज कुमार पुत्र हरिराम उम्र 30, छोटेलाल पुत्र गोला प्रसाद 65 मोखलिसपुर थाना महुली के रूप में हुआ। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।