संत कबीर नगर के मेंहदावल में चुनावी जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रवीण निषाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा, सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी, अयोध्या में अब उन पर पुष्पा वर्षा होती है। बोले, अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं। जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, अब हम उनको लाएंगे। कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा।
विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस है और औरंगजेब की आत्मा सपा और कांग्रेस में घुस चुकी है। बोले, रामद्रोही लोग मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता 4 जून को जवाब देगी।