संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्ष राम अनुज (फौजी) के नेतृत्व में बैंक चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने मांग की कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार किए जाए। संवाद