संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ उप जिलाधिकारी मेंहदावल, खलीलाबाद एवं धनघटा के द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार मतदान के दिन प्रयुक्त होने वाली ईवीएम व वीवी पैट के कमीशनिंग के उपरांत पांच प्रतिशत यादृच्छिक, रैंडम ईवीएम व वीवी पैट पर 1000 मतों का मॉक पोल 19 मई को सुबह नौ बजे से एचआरपीजी काॅलेज में किया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों से स्वयं या अभिकर्ता भेजकर मॉक पोल में उपस्थित होने को कहा है। संवाद