संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान 14 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ पात्रों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए।