रजापुर सरैया में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर सेमीनार हुआ-स्रोत आयोजक
सेमरियावां। बुधवार को सेमरियावां ब्लाॅक क्षेत्र के गांव रजापुर सरैया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में विश्व कैंसर दिवस पर सेमिनार का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने विस्तार से जानकारी दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत हो तो आप चिकित्सकों को दिखाएं। कैंसर, किसी कोशिका के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है। कैंसर अधिक बढ़ने से पहले डॉक्टर से सलाह लें ताकि समय से इलाज हो सके। आमतौर पर हमारे शरीर की कोशिकाएं नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और विभाजित होती हैं जब सामान्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है या कोशिकाएं पुरानी हो जाती हैं,तो वे मर जाती हैं और उनकी जगह स्वस्थ कोशिकाएं ले लेती हैं। इस दौरान डॉ दीपक पांडेय ने बताया कि त्वचा के रंग, बनावट आदि में परिवर्तन त्वचा कैंसर का एक सामान्य पहला संकेत है। अकरण दर्द और थकान: थकावट और दूर नहीं होने वाले दर्द गहन मुद्दों के संकेतक हैं। निगलने में कठिनाई गहरी पेट और आँत संबंधी समस्याएं निगलने में कठिनाई के रूप में सामने आती है। मुंह में एक पैच या जलन भी जांच के लायक है। जब हमारे शरीर में कुछ सेल अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं तो यह कैंसर की शुरुआत होती है। शशिलता पांडेय व राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण हेतु 18 से 50 वर्ष के महिला व पुरूष की काउंसलिंग, विद्यालयों में कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जनपद के अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों में संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर तथा कैंसर दिवस पर सेमिनार का आयोजन का मकसद समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विवेकानंद यूथ आइकॉन अवॉर्डी रिजवान मुनीर ने कहा कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी को लेकर जागरूकता चल रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू तथा गुटखा एवं सिगरेट का सेवन करने से बचे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर राम अवतार ने किया। इस दौरान
विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिसोदिया, आशीष कुमार, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, अमित चौधरी, अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।