लाभार्थियों काे संबोधित करते एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज के सहायक निदेशक संजय कुमार।
संतकबीरनगर। आकांक्षी विकास खंड बघौली में शुक्रवार को पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना एवं विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार, डिजिटल लेन-देन, विपणन एवं वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
एमएसएमई डीएफओ प्रयागराज एसके गंगल ने लाभार्थियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही योजना के उद्देश्य व मंशा को साझा किया। एक्सपर्ट शिवशंकर ने लाभार्थियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने स्थान में ही रोजगार कर अधिक से अधिक आय अर्जित करने की बात कही। बीडीओ बघौली अर्जित प्रकाश ने आकांक्षी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एलबीएस यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों का कौशल देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार से जोड़ा जाना आवश्यक है। इस दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, एनके पांडेय, वैभव खरे आदि मौजूद रहे।