फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात माह नवंबर के तहत शुक्रवार को बैरमपुर के एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी परमहंस ने बच्चों को बाईं ओर चलने, दाएं-बाएं देखकर सड़क पार करने की जानकारी दी। उन्होंने यातायात संकेतों व सिग्नल के पालन पर जोर दिया। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य बताया। परमहंस ने नाबालिगों को वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग और तेज गति से बचने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें