फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं की सीओ ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना परिसर में बृहस्पतिवार की रात सीओ सर्वदवन सिंह ने अर्दली रूम आयोजित किया। इसमें मेंहदावल सर्किल के चार थानों की समीक्षा की गई। समीक्षा में मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थानों के लंबित अभियोगों और विवेचनाओं पर चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। लंबित विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से न रखने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन करने को कहा गया। उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लगातार अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें