फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से ऑटाे पलटा, तीन गंभीर

Mon, 01 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार चौराहे पर रविवार को कार की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो में बैठे तीन यात्री इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बसवारी गांव से एक ऑटो सवारी भरकर धनघटा चौराहे के तरफ आ रहा था। डिहवा बाजार चौराहे पर सामने से आ रही एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन

इस हादसे में ऑटो में बैठी मिठना गांव निवासी सुनीता (34) पत्नी राम ललित, गाई बसंतपुर निवासी सोना देवी (55) पत्नी श्रीकांत, रामपुर मध्य निवासी मीरा (17) पुत्री भगनु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें