संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 619 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें और तेजी लाएं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को हैंसर बाजार, पौली, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, बेलहरकला और सांथा में आभा आईडी बनाई गई। संवाद