फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने मामी-भांजी घायल

Sun, 02 Jul 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के गुरहवा-गोपालपुर सीवान में धान रोपाई करते समय मामी और भांजी घायल हो गई। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत में सुधार होता नहीं देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो खेत के किनारे लगे विद्युत पोल में अचानक हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित हो गई थी। जिसके चलते जमीन पर करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों घायल हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के तरयापार (गोपालपुर) निवासी 36 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी महेंद्र कुमार गांव के गुरहवा सीवान में स्थित अपने खेत में रोपाई के लिए गई हुई थी। महिला के साथ उसकी भांजी कविता और बेटी साधना भी गई हुई थी। खेत पानी से लबालब भरा हुआ था। तीनों ने रोपाई शुरू की। इसी दौरान अचानक महिला प्रमिला देवी, भांजी कविता को करंट का झटका लग गया। पानी में गिरकर तड़पता देख अगल बगल खेत में काम कर रहे लोग पहुंच गए। आनन फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर गए। हालत में सुधार होता नहीं देख चिकित्सक दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार खेत के किनारे खड़े हाईटेंशन विद्युत पोल में अचानक लगे तार से बधा पत्थर तेज आवाज के साथ टूटकर गिर गया। जिसकी वजह से जमीन पर करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर महिला और बच्ची घायल हो गई है।
बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। विद्युत निगम के जेई अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पानी और खराब मौसम के चलते इंसुलेटर विक कर गया, जिसके चलते पोल में करंट उतरा था। कर्मचारी भेजकर सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें