वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में नीरज कुमार चौरसिया का चयन होने पर आर्थिक सहायता देते जिला ईट निर्माता
संतकबीरनगर। स्पोर्टस स्टेडियम लखनऊ में 30 मई को आयोजित खेलो इंडिया में जिले के धमरजा गांव निवासी नीरज कुमार चौरसिया को 20 किलोमीटर पैदल चाल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके आधार पर उनका चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चाइना में होने वाले खेल के लिए हुआ है। यह वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चीन में आयोजित होगी। नीरज के चीन जाने को लेकर लोगों ने आर्थिक मदद शुरू कर दी है। जिला ईंट निर्माता समिति ने रविवार को नीरज को 11000 का चेक सौंपा।
जिला ईंट निर्मात समिति के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने बताया कि धमरजा गांव निवासी नीरज कुमार चौरसिया शुरू से ही खेल के प्रति लगन रहा है। 2018 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके आधार पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2019 में इटली में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि नीरज की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। समिति की तरफ से नीरज को 11 हजार का चेक दिया गया है। इसके साथ ही नीरज को प्रतिमाह सहायता दी जाएगी। इस दौरान अमरेश बहादुर सिंह, फैसल खान, रामू चौधरी, रामआशीष उपाध्याय, दिनेश सिंह, अनूप जैन, उत्कर्ष उपाध्याय, शैलेंद्र चौधरी, मृत्युजंय सिंह, राजेश्वर सिंह, राजेंद्र यादव, शमशाद खान आदि लोगों ने भी मदद की।