फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एनपीएस नहीं, सिर्फ पुरानी पेंशन की होगी बात

Thu, 28 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में अटेवा की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को अटेवा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एनपीएस नहीं सिर्फ पुरानी पेंशन पर बात होगी। इसका कोई विकल्प नहीं है। सरकार को इसे स्वीकार करना होगा।

अटेवा के जिला संयोजक दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सभी शिक्षकों कर्मचारियों को यह हासिल नहीं हो जाता। यह लड़ाई चाहे जितनी लंबी हो, हार नहीं मानेंगे। अटेवा का एक-एक सिपाही पुरानी पेंशन बहाली के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री हरिकिशोर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा एकमात्र समर्पित संगठन है। पुरानी पेंशन शिक्षकों कर्मचारियों का हक है। इसके लिए अटेवा हर स्तर पर संघर्ष करेगा। बैठक में मंडलीय संगठन मंत्री डॉ. मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा, हरिकिशोर सिंह, पंकज चौधरी, शबाना खान, उदयभान सिंह पटेल, जयवर्धन वर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, विनोद चौधरी, रामललित, रामप्रकाश, संदीप राव, जितेंद्र कन्नौजिया, उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रेनू अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें