फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी मेंहदावल में व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मेंहदावल। पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को सीएचसी मेंहदावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लड यूनिट, ऑक्सीजन प्लांट आदि का हाल जाना। ब्लड बैंक के निर्माण को एक जल्द पूरा करने के साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचे। कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर देखने के साथ ही अधीक्षक से वार्ता की। स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे ब्लड बैंक निर्माण की प्रगति का हाल जाना। इसे जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन प्लांट को देखा साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मरीजों के लिए दवा के बारे में सवाल जवाब किया। यहां आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी लेने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मरीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड न होने का मामला उठाया तो उन्होंने मामले से प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराते हुए जल्द सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को भी उन्होंने देखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर आरडी गौरव को परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही चिकित्सालय में बने वार्ड में भी प्रतिदिन साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें