फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के बाहर फेंकी मिली परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के बाहर फेंकी मिली परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजिका
विज्ञापन

- धर्मसिंहवा क्षेत्र के रामनाथ सुभावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज यादवपुर टोटहा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के रामनाथ सुभावती देवी इंटर कॉलेज यादवपुर टोटहा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार को हाईस्कूल के कला के पेपर समाप्ति के उपरांत परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजिका गायब मिली। देर रात तक परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी मची रही। मंगलवार की सुबह उपस्थिति पंजिका विद्यालय गेट के बाहर फेंकी हुई मिली। जिसके मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र ने बताया कि विद्यालय में सोमवार की सुबह हाईस्कूल कला की परीक्षा थी। जब परीक्षा खत्म हो गया उसके बाद पता चला कि परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजिका गायब है। जब विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक कक्ष निरीक्षक संदिग्ध स्थिति में देखे गए। जब उनके पास फोन किया गया पर उन्होंने यह बताया कि वे किसी प्रकार का कागजात लेकर नहीं आए हैं और अगले दिन मंगलवार की सुबह विद्यालय मेन गेट के बगल में उपस्थिति पंजिका फेंकी हुई मिली। इस संबंध में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें