फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की शाखा में चोरी का प्रयास

Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
   एसबीआई अगया के चौकीदार महेश यादव रविवार की सुबह बैंक पर गए तो बैंक की खिड़की को टूटा देख कर भौचक रह गए। 
विज्ञापन

 चौकीदार ने घटना की सूचना मोबाइल पर गोंडा में मौजूद रहे शाखा प्रबंधक मो. शमीम को दी। सूचना पाकर अगया और आस-पास के गांवों के तमाम लोग घटना स्थल पर जमा हो गए।
  ग्रामीणों की सूचना पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने में जुट गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बैंक परिसर के दक्षिण पश्चिम दिशा में करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर काफी सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

 मौके पर पहुंचे सिपाहियों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छत पर सात अदद जैकेट, टीशर्ट, ट्राउजर्स, जूते, चप्पल, एक बैग में रखा लैपटॉप मिला।
 दोपहर बाद ग्रामीणों ने विद्यालय के बगल में स्थित पोखरे में दो गैस सिलेंडर भी बरामद कर पुलिस को सूचना दिया। माना जा रहा है कि उक्त सभी यंत्र चोरों ने घटना को अंजाम देने में प्रयोग किया होगा।
 घटना को अंजाम देने के बाद विद्यालय पर पहुंकर किसी कारण वश सबने अपने कपड़े बदले होंगे।  घटना को अंजाम देने में चोरों ने जिस हाईटेक तरीके को अपनाया था उसे देख कर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
  करीब 11 बजे तक एसओ मौके पर नहीं पहुंचे और पुलिस के दोनों सिपाही बरामद सामानों को एकत्रित करते रहे। इससे मौजूद लोगों लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा।
 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अली असगर के नेतृत्व में लोगों ने सिपाहियों से कह दिया कि जब तक उच्चाधिकारी नहीं आते हैं, हम किसी को कोई भी सामान छूने नहीं देंगें।
 कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को भी दिया। कुछ देर बाद एसओ और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। करीब 12 बजे एसपी भी घटना स्थल पर पहंचे और मौके का मुआयना किया।
 तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पाया कि बैंक के अंदर लगा वार्निंग अलार्म भी चोरों ने बंद कर दिया था। सीसीटीवी फूटेज देखने का प्रयास पुलिस ने बैंक कर्मियों के साथ मिल कर किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
 इसके लिए एक्सपर्ट को बुला लिया गया था।
                                            इंसेट
बैंक के शाखा प्रबंधक शमीम अहमद ने बताया कि चोरों ने खिड़की को गैस कटर से काटकर शाखा में प्रवेश किया था। चेस्ट तक पहुंचने के लिए चोरों ने चार दरवाजों के तालों को भी काट डाला। तीन आलमारी और कैशचेस्ट को कटर से काटा है। लेकिन कैशचेस्ट खोलने में कामियाब नहीं हो पाए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
                                      इंसेट
पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय बताया कि घटना की विधिवत जांच कराई गई है और जांच आगे भी जारी रहेगी। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग और साक्ष्य मिले है। जल्द ही पुलिस घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ लेगी। अगया गांव में अब पुलिस के सिपाही खास तौर से निगरानी करेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम वासियों को ग्राम रक्षा दल के शीघ्र गठन की भी सलाह दिया।
विज्ञापन

                                    
बैंक में चार माह पहले भी हुई थी चोरी की घटना
एसबीआई अगया में सेंध काटकर चार माह पहले भी चोरी की घटना हुई थी। तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि एक व्यक्ति को उसी चोरी के इल्जाम में जेल भेजा गया था, लेकिन लोगों को कहानी समझ से परे लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें