फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवहन निगम की बसों से डीजल चोरी का प्रयास

Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कुंभ मेले के लिए बनाए गए अस्थायी बस अड्डे पर चोरों ने परिवहन निगम की बसों से डीजल चोरी का प्रयास किया। इसके चलते बाहर से आए बस चालक दहशत में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहर में कुंभ के लिए बनाए अस्थायी बस अड्डा के इर्द गिर्द डीजल चोरों ने धावा बोल दिया है। बस चालक धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि उनके बस से डीजल चोरों ने टंकी से डीजल चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन अचानक उनके जग जाने से वह मौके से फरार हो गए। बस चालक कुंवर बहादुर लाल ने बताया कि रात के समय अस्थायी बस अड्डा के पास काफी सूनसान क्षेत्र है। यहां पर कोई डिपो न होने के वजह से बस में डीजल नहीं मिल पाता है। ऐसे में प्रयागराज जाने के दौरान वह लोग जौनपुर के शाहगंज में डिपो से बस में डीजल भरवाते हैं। रात के समय पुलिस पिकेट न होने के वजह से डीजल चोर घूम रहे हैं। डीजल चोरी होने पर उन लोगों को काफी समस्या होगी।
विज्ञापन




कोट

अस्थायी बस अड्डा के पास पुलिस टीम को निगरानी के लिए लगाया जाएगा। जिससे किसी प्रकार के चोरी की घटना न हो।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें