फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला लेखपाल से लूट और छेड़खानी की कोशिश, केस

Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में रहने वाली एक महिला लेखपाल का एक व्यक्ति ने पीछा किया। इसके बाद छेड़खानी और लूटपाट का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला लेखपाल ने तहरीर में बताया है कि 28 अप्रैल की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब अपने पति का स्कूटी से बाईपास छोड़ने गई थी। आधे घंटे बाद तकरीबन चार बजे जब वह लौट रही थी तो नूरी मस्जिद के पास ओवर ब्रिज पर पल्सर सवार युवक ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। स्कूटी को कई बार ब्रिज पर ही ओवरटेक कर गिराने की कोशिश करते हुए लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने पुल के अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में की है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिली है। आरोपी पर पीछा करने, लूटने और छेड़खानी करने का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पंकज पांडेय, प्रभारी, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें