संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरदहिया चौकी प्रभारी पवन कुमार ने अंबेडकर जयंती के दिन शराब बेचते हुए दो आरोपी को पकड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सरकारी देशी शराब के दुकान का मुनीम प्राइवेट स्थान पर देशी शराब रखकर बेच रहा था। जिसे पकड़कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने बताया कि बरदहिया बाजार में शराब बेचे जाने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने दिन में तीन बजे के आसपास छापेमारी की। बरदहिया बाजार के श्याम बाजार स्थित एक मकान से 18 पेटी 788 नग बंटी बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद हुआ। मौके से इंद्रजीत निवासी भुजैनी और जितेंद्र निवासी दुबौलिया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। संवाद