फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन की जबरिया पैमाइश की कोशिश, विरोध पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के गोइठहा में एक दलित महिला की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन पैमाइश करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले की शिकायत करके कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्राम गोइठहा निवासिनी पीड़िता संगीता पत्नी हीरा ने लिखा है कि शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे गांव के ही कुछ लोग उसकी जमीन की फर्जी तरीके से पैमाइश कर रहे थे। विरोध करने पर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर जब आसपास के तमाम लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें