फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिन्दुत्व पर आघात सहन नहीं होगा

Sat, 24 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सनातन धर्म सबसे प्राचीन है। हिन्दुत्व इसकी आत्मा है। हिन्दुत्व पर आघात सहन नहीं किया जा सकता है। सहभोज कार्यक्रम आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है।
विज्ञापन


मेंहदावल नगर पंचायत के राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को आयोजित विशाल सहभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताैर मुख्य अतिथि वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि आज विश्व सनातन संस्कृति को अपना रहा है। फिर कुछ लोग सनातन संस्कृति के विरुद्ध राग अलापते हैं। यह अब सहन नहीं होगा। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव युवा तैयार रहें। सहभोज जैसे आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान है। यू परस्पर प्रेम तथा सौहार्द को बढ़ावा देता है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शंकर पाठक ने कहा कि सहभोज सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। जाति धर्म भेद भाव से ऊपर उठकर संगठित होकर धर्म रक्षा के लिए युवा संकल्पित हो। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष शशि सिंह, मानवेंद्र सिंह, कृष्णा नंद तिवारी, टंडन सिंह, रामकुमार प्रजापति, राज सिंह, कैलाश वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, इंद्रसेन सिंह, शम्भू यादव, घनश्याम अग्रवाल समेत अन्य लोग सहभोज कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें