फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे पर चढ़कर परिवार पर हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी हरीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 जून को सुबह करीब 8 बजे से 11 बजे के बीच गांव के ही सुबाष विकास, प्रकाश, सुरेश, करमा, मीरा आदि ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों से लैस होकर दरवाजे पर चढ़ गए और घर में घुसकर मारपीट की।
घटना में हरीराम, रंजना, साधना, मेवाती और धनंजय समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उनके पुत्र धनंजय को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा मारपीट की और जान-माल की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्जकर उसकी जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें