फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर और बहू पर हंसिए से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। करैली गांव में खेत के मेड़ के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ससुर और बहू को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर गोलबंद होकर मारने-पीटने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता रंभा देवी का आरोप है कि आठ दिसंबर को वह ससुर लल्लन के साथ खेत पर गईं थीं। वहां गांव के दो लोगों ने ट्रैक्टर से उसके खेत के मेड़ को जुतवा लिया है। विरोध करने पर विरोधियों व तीन अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडा व हंसिया से उसके व ससुर पर हमला कर दिया। इस घटना में उसे और ससुर को काफी चोटें आईं। हंसिया के प्रहार से शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं है। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रामप्रीत, मदनलाल, प्रमोद, रामजी व साहिल यादव के खिलाफ बलवा, धारदार हथियार से हमला करने, गाली गलौज देने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें