फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता तीन से

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में तीन से चार जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में एथलेटिक्स एवं कुश्ती की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जनपद के इच्छुक समस्त बालक, बालिका खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि वे तीन जनवरी को सुबह नौ बजे से खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक मनोज यादव एवं चार जनवरी को प्रशिक्षक यादवेंद्र यादव से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा लें। यह पंजीकरण निशुल्क है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें