14 सितंबर को अटेवा की नई कार्यकारिणी होगी गठित
- अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अटेवा पेंशन बचाओं मंच की जिला कमेटी की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निवर्तमान जिला कार्यकारिणी के पुर्नगठन पर चर्चा हुई। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर को नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अटेवा लगातार शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार से पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। यह शिक्षकों व कर्मचारियों का हक है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए अब जिला कार्यकारिणी का फिर से पुर्नगठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु कार्यकारिणी का पुर्नगठन 14 सितंबर शाम दो बजे से हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के व्याख्यान कक्ष में आयोजित होगा।
बैठक में मंडलीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा, जिला महामंत्री अटेवा हरिकिशोर सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सैलाव मौर्य, राकेश यादव, विनेकानंद, हिमांशु पांडेय, ब्लॉक मंत्री विपिन शुक्ला, सुचित जायसवाल आदि मौजूद रहे।