संतकबीरनगर। मगहर कबीर एकेडमी सभागार में सोमवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन देश हित में समर्पित रहा। वे स्वच्छ राजनीति के पुरोधा थे। आज के राजनेताओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है। अटल जी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के धनी थे। भाजपा में एक उदार चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। पिता कृष्णबिहारी वाजपेयी हिन्दी व ब्रज भाषा के सिद्धहस्त कवि थे। काव्य कला उन्हें विरासत में मिली। उन्होंने अपना कॅरिअर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया। परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों से बिना डरे वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1998 में राजस्थान के पोखरण में द्वितीय परमाणु परीक्षण किया। इसकी अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए को भनक तक नहीं लग पाई।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार भारत रत्न अटल जी के पद चिह्नों पर चलकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की राजनीति कर रही है। जिसका परिणाम है कि केंद्र व राज्य की सरकार तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर गरीबों, मजदूरों व किसानों के हित में काम कर रही है। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिज्ञों को अटल जी की कार्यशैली से सीख लेने की जरूरत है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की। संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया।
इस दौरान जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, रामललित चौधरी, श्याम करन सिंह, राकेश मिश्र, संगीता वर्मा, अश्वनी गुप्ता, विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, दीपू सिंह, अनिरुद्ध निषाद, सतपाल पाल, अमर राय, आदित्य यादव, हैपी राय, अशोक यादव, अनिल पांडेय, उदयप्रताप, अर्जुन चौधरी, कपिलदेव, अरूण सिंह, सर्वेश, विजय बहादुर सिंह, उषा, उर्मिला, सतविंदर पाल, भगवानदास, रामनैन, कन्हैया लाल, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप सिसौदिया, कुलदीप मणि, दुर्गा धनंजय, भूपेंद्र त्रिपाठी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी ब्रहमानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
मगहर के संत कबीर अकादमी में अटल स्मृति सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी