फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Fri, 26 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पूर्व पीएम की जयंती पर गोष्ठी हुई-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बृहस्पतिवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला स्तर पर उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन की प्रेरणादायी है। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नई सोच और दिशा प्रदान की, जो सदैव हमारे मार्गदर्शन का स्रोत रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह हमें आज भी प्रेरित करता है। वे एक कुशल वक्ता और महान कवि थे। जिन्होंने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से भावनाओं एवं विचारों को साझा किया। उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि वे कहते थे कि, सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं। हमें उनके सिद्धांतों और कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, गणेश पांडेय, आदित्य यादव, सत्यपाल पाल, अर्जुन चौधरी, मुरली मनोहर, किरण प्रजापति, ज्ञानेंद्र मिश्र, सचिन राय, अरूण सिंह, कपिलदेव, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, दुर्गा पांडेय, सतविंदर पाल सिंह, उषा पांडेय, गौरव धनंजय पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, अतरेश श्रीवास्तव, ब्रह्मनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर पूर्व पीएम की जयंती पर गोष्ठी हुई-स्रोत पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें