फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 215 किसानों को साढ़े सात लाख रुपये की दी गई सहायता

Fri, 01 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना से लाभान्वित हुए किसान
विज्ञापन

- वर्ष 2023-24 में 547.47 लाख के सापेक्ष 621.57 लाख रुपये के राजस्व वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंडी समिति क्षेत्र के खलिहान में एकत्र फसल व खेत में खड़ी फसल के जलने से प्रभावित 215 किसानों को सहायता दी गई। वर्ष 2023-24 में प्रभावित किसानों को सात लाख 66 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। जबकि मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में कोई किसान लाभान्वित नहीं हुआ।


शासन के निर्देश पर खड़ी फसल जलने पर यह सहायता दी जाती है। यह सहायता राशि 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के दर से दी जाती है। मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना 2023-24 के तहत जिले के 215 किसानों को 7,66,320 रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में वर्ष 2023-24 में कोई भी किसान लाभान्वित नहीं हुआ। शासन की मंशा के अनुरूप इस योजना के तहत कृषक उत्पादों की सहभागिता बढ़ाए जाने के लिए नवीन मंडी स्थलों पर विक्रय करने करने के लिए किसानों को पांच हजार का कूपन जारी किया जाता है। जिसका लकी ड्राॅ निकाला जाता है, जो इस वर्ष नहीं निकाला गया। 2022-23 में इस योजना के तहत दो रोटा बेटर, एक पाॅवर स्पेयर, एक हैप्पी सीडर दिया गया था। कृषि उत्पादन मंडी समिति में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक 547.47 लाख के सापेक्ष 621.57 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 215 किसानों में 7,66,320 रुपये वितरित किया गया। जबकि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में इस वर्ष कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
- शिव निवास यादव, मंडी सचिव, नवीन मंडी खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें