मेंहदावल। क्षेत्र के थरौली गांव में जमीन का विवाद सुलझाने गए प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लाॅक मेंहदावल के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार करने के साथ मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज करते हुए शांतिभग की धारा में चालान किया।
मेंहदावल ब्लाॅक के प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नरायन शर्मा अपने गांव थरौली के दो पक्षों की जमीन का विवाद सुलझाने के लिए पंचायत कर रहे थे। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि पंचायत के दौरान नीरज, गोलू उन्हें गाली देने लगे। जब मना किया तो लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही जान माल की धमकी दी।