संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बाॅस्केटबाॅल कोर्ट बनने जा रहा है। इसी माह से कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके बनने के बाद खिलाड़ियों को दूसरी जगह प्रेक्टिस करने नहीं जाना पड़ेगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के निर्माण के दौरान ही बाॅस्केटबाॅल का कोर्ट बनाया था। लेकिन देखरेख के अभाव में वह जर्जर हो गया। कोर्ट का फर्श टूट चूका है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेडियम प्रशासन ने बाॅस्केटबाॅल के कोर्ट की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था, जिसकी मंजूरी पूर्व में ही मिल गई थी।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बाॅस्केटबाॅल कोर्ट की मरम्मत के लिए धन स्वीकृत है। इसी माह इस पर कार्य शुरू होगा। यहां पर फ्रडलाइट लगाया जाएगा। इसके लिए कुल छह खंभे लगेंगे। रात के समय भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। बाॅस्केटबाॅल कोर्ट की मरम्मत कर नए सिरे से बनाया जाएगा। खिलाड़ियों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। बताया कि करीब 60 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास के लिए आते है।