फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के भैसठ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवती और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे युवती के पिता को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना में तीनों को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भैसठ गांव निवासी निशा ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि आठ अगस्त की रात करीब आठ बजे वह अपनी बहन सुमन के साथ शौच के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर गांव के मेवालाल, पिंटू, मेवालाल की पत्नी राधिका देवी और उनके दामाद सुनील ने पुरानी रंजिश को लेकर दोनों को रोक लिया। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर निशा के पिता ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया और अगले दिन थाने में तहरीर देने को कहा।
विज्ञापन

निशा ने नौ अगस्त को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें