फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गालियां देने से मना करने पर मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा पश्चिम मोहल्ला में गालियां देने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ सतीश कुमार सिंह बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मोहम्मद अशरफ ने बताया कि 29 मार्च को सुबह 8:30 बजे के आसपास गालियां देने से मना करने के विवाद में उनके गांव के लड्डू, मुशाहिद रजा उर्फ सुड्डू, हनीफ एवं असफा नूरी उनके दरवाजे पर चढ़कर चचेरे भाई अली हुसैन व पिता मनौवर हुसैन को लात-घूंसा व लाठी-डंडा से मारापीटा। बचाव में आईं बहनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोट आई है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें