फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिट्टी बिखरने पर घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सड़क पर रखी गिट्टी पैर से हटाने को लेकर हुए विवाद में महिला सेे घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ज्ञानमती पत्नी अच्छेलाल निवासी ग्राम नौगो थाना मेंहदावल ने तहरीर में बताया कि वह अपने घर से दूसरे घर जा रही थी। रास्ते में यशोदा पत्नी वीरेंद्र के घर से सटे सड़क पर गिट्टी रखी थी, पैर लगने से कुछ गिट्टी बिखर गई। इसी बात को लेकर मौके पर गांव की प्रीति, अंशिका, रीमा व कौशल्या ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारने के लिए लाठी लाने की बात कही। आरोप है कि वह किसी तरह बचकर घर आईं तो उक्त चारों लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर चढ़ गईं। घर में घुसकर मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें