फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग से गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग से गांव में दहशत
विज्ञापन

धर्मसिंहवा/ संतकबीरनगर। शनिवार की रात रैंधरपार में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान हुई कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत का मौहाल कायम हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक पक्ष की टूटी लाइेंसेेसी रायफल, पांच खोखा और दो कारतूस मिला। विवाद की वजह फेसबुक पर की गई टिप्पणी बताई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रधान समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

रैंधरपार निवासी शुभम पुत्र परमानंद का आरोप है कि गांव के प्रधान जैसराम अपने भाई देवानंद, अंबिका और बेटे विक्रांत व अभिषेक तथा आठ-दस लोगों के साथ शनिवार की रात नौ बजे हाथ में रायफल लहराते हुए उसके दरवाजे पर चढ़ आए। लोग फायर करते हुए मारने पीटने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब वह लोग भाग निकले, लेकिन भागने के दौरान उनकी रायफल घटना स्थल पर ही गिर गई। इसके पहले लोग रॉड व चाकू से हमला किए। पिटाई में उन्हें और उनके पिता परमानंद उपाध्याय और सुमित को चोटें आई। जबकि दूसरे पक्ष के प्रधान जैसराम का आरोप है कि वह मनरेगा कार्य के लिए मजदूर को बताने गांव में गए थे। रात नौ बज कर 40 मिनट पर, जहां पहले से साजिश के तहत गांव निवासी सुमित, शुभम, राजन, साजन और बंटी बेवजह के वाद विवाद और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोग गोलबंद होकर उन्हें मारने-पीटने लगे। किसी तरह वह भाग कर अपने घर के अंदर पहुंचे और गेट बंद कर लिए। आरोप है कि लोग घर के अंदर घुस कर कमरे में रखी उनकी लाइसेंसी रायफल लेकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जब उनका छोटा भाई देवानंद सामने आया तो विपक्षी लोगों में से कोई रायफल के बट से भाई के सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया। मौके पर ही रायफल का बट टूट गया। बीच-बचाव करने आए विजय व रामधन जो अनुसूचित जाति के है, उन्हें भी मारने पीटने लगे। पिटाई से दोनों को भी चोटें आई। एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्रधान समेत दस लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल से प्रधान पक्ष की टूटी रायफल और पांच खोखा और दो कारतूस बरामद हुआ। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगा, आगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें