संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के तहसील हाॅस्टल में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पति, सास व दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। शैली ने तहरीर में बताया कि पति भूपेंद्र अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मारते-पीटते हैं। इसमें उनकी मां भी मिली हुई है। 13 मई को पति ने मारापीटा। पुलिस ने मामले में आरोपी पति, सास व दोस्त के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत करके मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।