संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को फीट रहने के लिए दौड़ लगवाई। उन्होंने परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित का निर्देश दिया। उन्होंने परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, पुलिस कैंटीन, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया और बेहतर सफाई के लिए आरआई को निर्देश दिया। संवाद