धनघटा थाने पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर मातहतों को दिशा निर्देश देते अपर पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : KHALILABAD
शरारती तत्वों पर रखें विशेष नजर: एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बृहस्पतिवार को एएसपी संतोष कुमार सिंह ने धनघटा थाने पर मातहतों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया।
एएसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव में खलल पैदा करने वालों को चिह्नित करके उन पर कार्रवाई करें। असलहा जमा कराने के साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखे। गांव के संभ्रांत लोगों से मदद लें और छोटी सी छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने अब तक जमा कराए गए असलहा और अराजकतत्वों पर हुई कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखते हुए अराजकतत्वों को चिह्नित करके उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एसओ आरके गौतम, चंदन कुमार, विवेकानंद तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।