संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।
परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। परेड निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाया। परेड निरीक्षण के बाद एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। संवाद