एएसपी ने चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
महुली क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बुधवार को एएसपी अशोक वर्मा ने चौपाल लगाकर गांव वालों की समस्याएं सुनी। आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने के साथ अपराध की रोकथाम में जनता का महत्वूपर्ण योगदान होने की चर्चा की गई। रास्ते के विवाद को एएसपी ने हल कराया। गांव वालों ने मांग किया कि गांव में राशन कार्ड में भारी गड़बड़ी की गई।
जिसको लेकर गांव में विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई। उसे ठीक कराया जाएं। ग्रामीणों ने बताया गांव में कोटेदार के चयन को लेकर भी विवाद है। कुछ ऐसे लोग है, जो विवाद करने पर अमादा है। जिसके कारण लोग बैठक में आने से कतरा रहे है। जिसको निपटाने के लिए गांव में आयोजित होने वाली खुली बैठक में पुलिस बल की तैनाती करने के साथ गुप्त मतदान के माध्यम से कोटेदार का चयन किया जाएं। जिससे गांव में विवाद न होने पाएं। इस दौरान सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव,एसओ संतोष तिवारी, प्रधान गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।