फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
सीएमओ को ज्ञापन सौंपतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इसमें मांग की गई कि लंबित बकायों का भुगतान कराया जाए और वार्ता में हुई सहमति के आधार पर निश्चित मानदेय की घोषणा की जाए।
विज्ञापन

यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा। सरोज यादव ने कहा कि आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मिलने वाला पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसका भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांच माह चले आंदोलन के बाद सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर संगठन के लोगों से वार्ता की है। सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा भी की है, लेकिन अभी तक कितना मानदेय बढ़ा, इसकी घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अतिशीघ्र निश्चित मानदेय की घोषणा की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान विजय लक्ष्मी, रामा देवी, सहोद्रा देवी, अनीता देवी, मीरा देवी, रीता देवी, वेद प्रकाश पांडेय, जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें