फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटीं आशा कार्यकर्ता

Wed, 28 Sep 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सीएमओ को ज्ञापन देतीं आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर 22 सितंबर से दिन-रात चल रहा धरना बुधवार को राज्यमंत्री परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण स्वतंत्र प्रभार रविदास मेहरोत्रा और सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के लिखित आश्वासन पर शाम को समाप्त हो गया। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता काम पर वापस आ गईं। 
विज्ञापन


 इससे पूर्व धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय नारायण चौबे ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को आशा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए। 
संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह व संरक्षक बाल गोविंद सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने व 15 हजार रूपये मानदेय देने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए। 
विज्ञापन


 जिला महामंत्री एवं खलीलाबाद ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव ने आशा कार्यकर्ता के दस वर्षों की मेहनत का ही फल है कि आज पोलियो उन्मूलन सहित अन्य कार्यक्रमों की सरकार को तमाम उपलब्धियां हासिल हुई।  उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 15 हजार रूपये दिए जाए, बरना आशा कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगी। इस दौरान सरोज यादव, मीरा चौधरी, लालचंद्र, गीता गुप्ता, विद्यादेवी, संजना मिश्रा, चित्रकला पांडेय, देवेंद्र पांडेय, अनीता देवी, सावित्री देवी, चंद्रभान, गायत्री भट्ट, उर्मिला देवी, कन्यावती देवी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें