फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानदेय वृद्धि के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
एसीएमओ ज्ञापन देतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस दौरान आशाओं ने मानदेय वृद्धि और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर हुंकार भरी। बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगे पूरा नहीं हुई तो आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र अपर सीएमओ को सौंपा गया।
यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि छह फरवरी को शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी थी, जिसमें मानदेय बढ़ाने, जीवन बीमा राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने, मातृत्व अवकाश आदि शामिल है, लेकिन सरकार ने अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार संगठन से किए गए वादे निभाए और जल्द से जल्द मानदेय वृद्धि की घोषणा करे। साथ ही आशा और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए निश्चित मानदेय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मानदेय बढ़ाने की बात तो कर रही है लेकिन यह बताने से बच रही है कि प्रति आशा और आशा संगिनी को कितना मानदेय मिलेगा, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में सत्यभामा पांडेय, संजना मिश्रा, संजू प्रभा, विजय लक्ष्मी, फूला देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, बिंदू देवी, आरती देवी, गायत्री सिंह, उर्मिला देवी, नीतू सिंह, निर्मला देवी, ललिता देवी, मुन्नी देवी, अरुणा भारती, सरिता देवी, केएन वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें